Technology • Digital Information • CSC Services
CSC VEER NAGAR
Technology • Digital Information • CSC Services
cscveernagar.in
Updates
Get the latest updates on technology, smartphones, computers, AI, apps, gadgets and digital services.
Latest Information

How to Verify Birth Certificate Online | Download Birth Certificate using QR Code

How to Verify Birth Certificate, Download Birth Certificate using QR Code,जन्म प्रमाण पत्र की जांच कैसे करें, csc veernagar, #cscveernagar

आज के समय में जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र दोनों बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेजों की श्रेणी में सम्मिलित हो चुके है इस वजह से आप सभी को इनके सत्यापन के सम्बन्ध जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन जन्म अथवा मृत्यु की घटना के 21 दिनों अन्दर भारत सरकार के ऑफिसियल पोर्टल crsorgi.gov.in के माध्यम से किये जाते हैं , यदि किन्ही कारणोंवश आप 21 दिन के अन्दर आवेदन नहीं कर पाते है तो इसके पश्चात्  आपको  सीधे रजिस्ट्रार कार्यालय जाकर ऑफलाइन आवेदन करना होता है, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आप अपनी ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम पंचायत सचिव) और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगर पंचायत अथवा नगर पालिका कार्यालय जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं , क्योंकि जन्म अथवा मृत्यु की घटना के 21 दिनों के बाद ऑनलाइन आवेदन सबमिट नहीं होता है,  यदि आपने जन्म अथवा मृत्यु की घटना के 21 दिन बीत जाने के पश्चात् किसी जन सेवा केंद्र अथवा साइबर कैफे के माध्यम आवेदन कराया है और आपको प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो गया है , तो आपको भविष्य में किसी भी तरह की असुविधा से बचने हेतु  उसका सत्यापन करना अत्यंत आवश्यक है , क्योंकि भारत सरकार के ऑफिसियल पोर्टल crsorgi.gov.in पर प्रमाण पत्र सत्यापन का कोई लिंक नहीं दिया गया है इस कारण यह जानना काफी मुश्किल हो जाता है कि आपको जो प्रमाण पत्र मिला है वह वैद्ध है अथवा नहीं , क्योंकि आज के समय कुछ फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से बहुत बड़े पैमाने पर फर्जी प्रमाण बनाये जा रहे , जिन्हें देखकर उनके फर्जी होने की पहचान करना बेहद मुश्किल है , देखने में वे भी हूबहू ओरिजिनल प्रमाण पत्र जैसे ही दिखते हैं .

लेकिन हम आपको जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र के सत्यापन का ऐसा तरीका बताने जा रहें है जिसकी मदद से आप बडीआसानी से फर्जी प्रमाण पत्र की पहचान कर सकते है  इसके लिए आपको एक स्मार्ट फ़ोन की आवश्यकता पड़ेगी जो कि आजकल प्रत्येक घर में आसानी से उपलब्ध है सबसे पहले आप अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से एक क्यू आर कोड स्कैनर एप्लीकेशन इंस्टाल कर लीजिये ,
इसे आप इस लिंक QR Code Scanner के माध्यम से डाउनलोड और इंस्टाल कर सकते है , अब इस एप्लीकेशन को ओपन करके जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र पर नीचे बायीं तरफ दिए गए क्यू आर कोड को स्कैन कीजिये , तो आपके सामने कुछ इस तरह का https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/birthCertificate/view/cert/B/N2RE######## एक वेबसाईट का लिंक आ जायेगा , बस इसी लिंक को आपको ध्यान से देखना है कि gov.in है अथवा नहीं, यदि लिंक में gov.in के स्थान पर कुछ और आ रहा है तो समझिये प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से तैयार किया गया है , जब आप इस लिंक को ओपन करेंगे तो आपका प्रमाण पत्र खुलकर आ जायेगा ऐसा फर्जी लिंक से भी होगा लेकिन जब आप पेज को स्क्रॉल करके नीचे दी गई प्रिंट कमांड को ओपन करेंगे तो ओरिजिनल प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आएगा और फर्जी प्रमाण पत्र में प्रिंट पेज खुलकर आएगा |तो इस तरह आप बड़ी आसानी से जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन कर सकते है .
हमें उम्मीद है कि आप को हमारे द्वारा दी गई ये महत्वपूर्ण जानकारी पसंद आई होगी , ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों हेतु हमारे यू टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें ,आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो करें वा

विडियो देखें -

         

हमें Youtube पर Subscribe करें - Subscribe Now


CSC Veernagar
जन्म प्रमाण पत्र की जांच कैसे करें,how to verify birth certificate online,Download Birth Certificate using QR Code, मृत्यु प्रमाण पत्र का सत्यापन कैसे करें