Technology • Digital Information • CSC Services
CSC VEER NAGAR
Technology • Digital Information • CSC Services
Trust is Our Capital
Updates
Get the latest updates on technology, smartphones, computers, AI, apps, gadgets and digital services.
Latest Information

How to Check Old Age Pension, Widow Pension & Divyang Pension Status UP

 दोस्तों, इस पोस्ट में हम जानेंगे कि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension), निराश्रित महिला पेंशन (Widow Pension) एवं दिव्यांग और कुश्ठावस्था (Divyang and Leprosy Pension Status) का आवेदन के पश्चात् स्टेटस कैसे चेक करते है, दोस्तों स्टेटस को हम तभी सही से समझ पाएंगे जब हमें पेंशन के आवेदन से लेकर पेंशन के लाभार्थी के खाते में आने तक की पूरी प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो तो चलिए सबसे पहले पेंशन की पूरी प्रक्रिया को जानते है ,

सबसे पहले वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) के बारे में जानते है - वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) का आवेदन पांच स्टेप में कम्पलीट होता है-


आवेदक के ऑनलाइन आवेदन के पश्चात सबसे पहले आवेदन बी.डी.ओ. (खण्ड विकास अधिकारी) के पास पहुंचता है जब बी.डी.ओ. आवेदन को स्वीकृत कर लेते है तब आवेदन समाज कल्याण अधिकारी के पास पहुंचता है समाज कल्याण अधिकारी के स्वीकृत कर लेने के पश्चात पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से आपके बैंक खाते का सत्यापन किया जाता है, पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से खाते के सत्यापन के पश्चात् एक बार पुनः समाज कल्याण  अधिकारी के द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाता है उसके पश्चात् लाभार्थी को पेंशन का लाभ मिलता है .

ठीक इसी तरह से निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन के आवेदन की प्रक्रिया संपन्न होती है.


दिव्यांग अथवा कुष्ठावस्था पेंशन के आवेदन सीधे जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी के पास पहुंचते 

है , उसके पश्चात् पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से आपके बैंक खाते का सत्यापन किया जाता है, पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से खाते के सत्यापन के पश्चात् एक बार पुनः जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी के द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाता है,

आइये अब जानते है कि आवेदन के पश्चात् आप अपने आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करेंगे,

1 - सबसे पहले पेंशन की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ ,
2 - इसके पश्चात् पेंशन स्कीम को चुने, 
3 - इसके बाद आवेदक लॉग इन पर क्लिक करें 


4 - पेंशन स्कीम चुने, रजिस्ट्रेशन नंबर डालें फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर Send OTP पर क्लिक करें ,
5 - मोबाइल पर प्राप्त हुए OTP को डालें इसके बाद कैप्चा डालें और लॉग इन पर क्लिक करें.
6 - लॉग इन करने के पश्चात् Print Application Form पर क्लिक करें ,