Technology • Digital Information • CSC Services
CSC VEER NAGAR
Technology • Digital Information • CSC Services
Trust is Our Capital
Updates
Get the latest updates on technology, smartphones, computers, AI, apps, gadgets and digital services.
Latest Information

How to Download Window 10 ISO File ? (32 bit or 64bit) :

 दोस्तों, इस पोस्ट में, में आपको बताऊंगा कि आप विंडो 10 (32 bit or 64bit) की ISO फाइल कैसे डाउनलोड करेंगे-

सबसे पहले आप अपने Chrome ब्राउज़र में  Download window 10 ISO File लिखकर सर्च करेंगे, तो आपको सर्च रिजल्ट में Microsoft की ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक 👇 मिल जायेगा 


जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने Window 10 का डाउनलोड पेज ओपन हो जायेगा,


लेकिन यहाँ आपको Update Now का विकल्प नजर आयेगा, Window 10 की ISO फाइल डाउनलोड करने का कोई लिंक नजर नहीं आयेगा, तो ऐसे में आप Chrome Browser के Right hand side के ऊपर वाले कोने में दिए गए Three Dots पर क्लिक करेंगे,


 इसके बाद More Tools में जाकर Doveloper Tools पर क्लिक करेंगे,


तो आपके Chrome browser के Right Hand साइड में Doveloper Tools ओपन हो जायेंगे, यहाँ आप सेटिंग्स का जो Gear आइकॉन दिखाई दे उसके बगल में दिए गए Three Dots पर क्लिक करेंगे, फिर More Tools में जाकर Network Conditions पर क्लिक करेंगे,


तो आपके सामने नीचे की तरफ 👇 फोटो में दिखाए गए विकल्प ओपन हो जायेंगे,


यहाँ आप User agent, Use Browser default के आगे दिए गए बॉक्स पर क्लिक करके चेक मार्क हटा देंगे, तो आपके सामने Custom का विकल्प शो हो जायेगा, अब आप Custom पर क्लिक करके दिए गए विकल्पों को नीचे की तरफ स्क्रॉल करके Safari iPad iOS 13.2 के विकल्प का चयन करेंगे, 




और पेज को रिफ्रेश कर देंगे, तो आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा,


यहाँ आप select addition पर क्लिक करके Window 10 (multi-addition ISO) Select करेंगे और Confirm पर क्लिक करेंगे, इसके बाद आपके सामने Select the Product Language का विकल्प आ जायेगा यहाँ आप Choose One पर क्लिक करके विंडो की Language सलेक्ट करके Confirm पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने विंडो के डाउनलोड करने के लिए दो विकल्प नजर आएंगे,


32-bit Download और 64-bit Download, यहाँ आप अपनी पसंद से विंडो का जो भी वर्जन डाउनलोड करना चाहते है उस पर क्लिक करें, क्लिक करते ही विंडो की ISO फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी .